khabar24live.in

Bihar Patna में ठंड का सितम जारी, पारा पहुंचा 7 डिग्री! - khabar24live.in

Bihar Patna में ठंड का सितम जारी, पारा पहुंचा 7 डिग्री!

Bihar Patna इस समय प्रचंड शीतलहर की चपेट में है…ठंड की वजह से पूरे प्रदेश में लोग ठिठुर रहे हैं…बर्फीली पछुआ हवा ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है.

Bihar में ठंड का सितम जारी है। 14 January, 2024 को Patna में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री कम है। गया में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम है। Bihar के अन्य जिलों में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है।
ठंड की वजह से बिहार में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सुबह-सुबह घना कोहरा छाया रहता है, जिससे यातायात बाधित हो रहा है। कई जगहों पर बिजली कटौती भी हो रही है।
पिछले तीन दिनों में तापमान में 5 डिग्री तक की कमी आई है। रविवार (14 January) यानी आज की सुबह अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में 2 डिग्री की कमी आई है। बता दें कि सर्दी ने पिछले कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

ठंड को देखते हुए अलग-अलग जिलों में सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 16 जनवरी तक बंद कर दिया है। इस बीच मौसम विभाग के विशेषज्ञ अगले हफ्ते तक बच्चों-बुजुर्गों को घर से निकलने से मना किया है। मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिनों तक लोगों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं हैं। इसे देखते हुए लोगों को ठंड से बचने और सावधान रहने की हिदायत दी गई है।

शीतलहर से बचने के लिए कुछ जरूरी टिप्स:-

  • गर्म कपड़े पहनें, जिसमें ऊन या अन्य गर्म सामग्री का इस्तेमाल किया गया हो।
  • अगर बाहर निकलना जरूरी हो, तो गर्म कपड़े और टोपी, दस्ताने, आदि पहनें।
  • बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाने का विशेष ध्यान रखें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

khabar24live आपका हार्दिक अभिनन्दन करता है| यह चैनल समाज की हर छोटी बड़ी खबर आप तक सही समय पर पेश करने का पूर्ण प्रयास करता है|धन्यवाद्।

ABOUT US

 यह चैनल समाज की हर छोटी बड़ी खबर आप तक सही समय पर पेश करने का पूर्ण प्रयास करता है|

QUICK LINKS

CONTACT US

Scroll to Top